HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : रेहटी मदरसे में आरबीएसके टीम ने 286 बच्चों का...

JAUNPUR NEWS : रेहटी मदरसे में आरबीएसके टीम ने 286 बच्चों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

JAUNPUR NEWS : रेहटी मदरसे में आरबीएसके टीम ने 286 बच्चों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

मोहम्मद जावेद
जौनपुर। जलालपुर विकास खण्ड के रेहटी गांव स्थित चश्म ए हयात मदरसा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी से आयी टीम ने दो दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण किया। गुरुवार को डॉ आलोक सिंह के नेतृत्व में डॉ रंजना राय, डॉ अजित यादव, आप्टम दिनेश सिंह, एएनएम नेहा राय ने मदरसा में स्वास्थ्य परीक्षण किया। बच्चों के स्वास्थ्य की जाँच की गयी। बच्चों के नाक, कान, दांत आँख सहित 4डी के तहत 47 प्रकार की बीमारियों के जांच किये गये। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान बीमार बच्चों को दवा के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी पर बुलाया गया। प्रधानाचार्य गुफरान सज्जाद, हयातुल्लाह, दिलशाद अहमद, मोहम्मद शाहिद, निशाद अहमद, मोहम्मद जावेद, तौफीक अहमद आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read