HomeVaranasiकलश यात्रा के साथ गायत्री महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ

कलश यात्रा के साथ गायत्री महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ

कलश यात्रा के साथ गायत्री महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ

विवेक राय
चोलापुर, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र विकासखंड चोलापुर के दानगंज बाजार में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार सुबह विशाल कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा हनुमान मंदिर से पोखरे तक निकाली गई।

कलश यात्रा में भजन गाते हुये सैकड़ो छात्राओं और महिलाओं ने भाग लिया। कलश शोभा यात्रा में रथ, बैंड बाजे एवं घुड़सवार चल रहे थे। कलश मात्रा का पूजन पंडित गंगाधर उपाध्याय ने करवाया। गायत्री शक्तिपीठ दानूपुर के संरक्षण में यज्ञ का आयोजन सम्पन्न हो रहा है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदीप मद्धेशिया, राजू बरनवाल, रामजीत यादव, अनिल द्विवेदी, जंगबहादुर मौर्य, रमेश बरनवाल एवं नगीना सेठ प्रमुख रूप से शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read