Homeप्रयागराजविभागीय निष्क्रियता से दिन दहाड़े हो रहा खनन

विभागीय निष्क्रियता से दिन दहाड़े हो रहा खनन

विभागीय निष्क्रियता से दिन दहाड़े हो रहा खनन

नारीबारी चौकी क्षेत्र में आये दिन धरती की कोख छलनी कर कमाई में जुटे खनन माफिया
तेजस टूडे ब्यूरो
शिवेन्द्र नारायण तिवारी
शंकरगढ़, प्रयागराज। नारीबारी चौकी क्षेत्र अंतर्गत खनन विभाग की सरपरस्ती में इन दिनों मिट्टी के अवैध खनन का धंधा परवान पर है। खनन माफिया धरती की कोख छलनी कर रहे हैं। खनन फावड़े के बजाय जेसीबी से हो रहा है। यह सब खनन इंस्पेक्टर वैभव सोनी की मिलीभगत से चल रहा है। प्रयागराज जिले के आला अधिकारियों तक इस बात की सूचना होने के बावजूद अभी तक किसी प्रकार की कार्यवाही खनन माफियाओं के खिलाफ नहीं की गई। एनजीटी के आदेशों को पुरी तरह हवा में उड़ाते हुए खनन माफिया, खनन इंस्पेक्टर वैभव सोनी से सेटिंग कर धड़ल्ले से अपना काम कर रहे हैं। शंकरगढ़ क्षेत्र के नारीबारी चौकी अंतर्गत दिन – रात खनन कर दर्जनों डम्फर व सैकड़ों ट्रालियां सड़कों पर दौड़ रही हैं। मिट्टी खनन की शिकायतें लोगों ने कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से की लेकिन खनन माफियाओं पर कोई कार्रवाई नहीं की गई । इस कारण खनन माफिया भराव के नाम पर ठेका ले रहे हैं।

——इनसेट——
यह है नियम
मिट्टी के खनन के लिए खनन विभाग की अनुमति जरूरी है। इसके लिए निर्धारित रूप पर डीएम, एडीएम, खनन अधिकारी और बीडियो के नाम पर एप्लीकेशन देनी होती है। आवेदक को जिस स्थान से मिट्टी लाई जा रही है उसकी खतौनी के अनुसार भू-स्वामी का भी पूरा ब्यौरा देना होता है। यह भी सूचना देनी होती है कि कितनी मिट्टी का खनन हो रहा है जहां मिट्टी खोदी जा रही है वहां से निर्माण स्थल कितनी दूर है। मिट्टी ढोने वाले वाहन का नंबर चालक का नाम और उसका मोबाइल नंबर भी बताना होता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

Must Read