HomeGorakhpurसदमे में है सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता छात्रा

सदमे में है सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता छात्रा

सदमे में है सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता छात्रा

अजय जायसवाल
गोरखपुर। छठ पूजा के दिन देर शाम बांसगांव थाना क्षेत्र के बदरां गांव में हाईस्कूल की छात्रा के साथ हुई गैंगरेप की घटना से पीड़ित छात्रा की हालत में सुधार नहीं हो रहा है। हादसे को याद करते हुए सदमे में पड़ी छात्र रहरह कर चीख उठती है। रोने लगती है कहीं आत्महत्या न करे यह सोच कर परिवारिजन लगातार उसके समीप बने हुए हैं। गैंगरेप पीड़िता छात्रा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। उसे दवाएं और चिकित्सकीय परामर्श देकर घर भेज दिया गया था। बता दें कि हाईस्कूल में पढ़ने वाली छात्रा के साथ गांव के ही सगे चचेरे भाइयों ने उसे एक सुनसान खाली पड़े मकान में ले जाकर जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया था।
इस बीच अपनी बहन को तलाश करता हुआ उसका छोटा नाबालिग भाई भी घटना स्थल पर पहुंच गया था। जिसे मारपीट कर दोनों दरिंदे घटना स्थल से फरार हो गए थे। गांव में चीख पुकार मची तो कुछ लोग लोकलाज और रेप पीड़िता बिटिया की शादी में आने वाली समस्याओं का हवाला देते हुए उसे मुआवजा दिलाने और घटना को दबाने में जुट गए। इस बीच जब दर्द से कराहती छात्रा बेहोश हो गई तो उसकी चाची ने पुलिस को सूचना देने और इलाज के लिए निकट स्थित हरनहीं सीएचसी पर ले जाने की सलाह दी थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बांसगांव के क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष और हरनहीं के चौकी इंचार्ज ने पीड़िता को उपचार के लिए भेजा जहां से उसे जिले पर रेफर कर दिया गया था। मामले में बांसगांव पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पूरी तत्परता दिखाई और केस दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता छात्रा के सर से पिता का साया पहले ही उठ चुका था। वक्त से पहले छात्रा ने विधवा मां की परेशानियों को देखते हुए अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी पहचान लिया था। घर और बाहर मां के काम में हांथ बंटाना और छोटे भाई की जरूरतों का ध्यान रखने के साथ ही अपनी हाईस्कूल की पढ़ाई के लिए वक्त निकालना। समय से पहले ही छात्रा ने जीवन की कठिनाईयों से लड़ने का हौसला बढ़ा लिया था। जवानी की दहलीज पर पहुंचते ही उसने अपने कर्तव्यों का एहसास कर लिया था। गांव के लोग भी छात्रा के स्वभाव और उसकी मेहनत लगन की तारीफ करते हैं। मेहनत मजदूरी करके विधवा मां अपनी होनहार बिटिया और बेटे की परवरिश कर रही थी।गरीबी के बावजूद उन्हें अपने परिवार के सम्मान और स्वाभिमान की चिंता हमेशा लगी रहती थी। घर आने के बाद छात्रा की तबीयत आज एक बार फिर बिगड़ने लगी। पीड़िता ने जिला अस्पताल में अपने बयान में बताया था कि दीपक और उपेंद्र ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। छात्रा अभी तक सदमे से उबर नहीं पाई है परिवारीजन उसे दिलासा देने में लगे हुए हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read