Homeशामलीकिसानों की ट्यूबवेलों पर चोरी करने वाले गैंग का हुआ पर्दाफाश

किसानों की ट्यूबवेलों पर चोरी करने वाले गैंग का हुआ पर्दाफाश

किसानों की ट्यूबवेलों पर चोरी करने वाले गैंग का हुआ पर्दाफाश

चेकिंग के दौरान पुलिस ने चार शातिर चोरों को किया गिरफ्तार
आरिफ चौधरी
कांधला, शामली। स्थानीय पुलिस ने चेकिंग के दौरान किसानों की एक ट्यूबवेलों पर चोरी करने वाले चार चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया है।‌ पुलिस ने पकड़े गए चोरों की निशानदेही पर कबाड़ी की दुकान से भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद किया है। पुलिस ने पकड़े गए चारों चोरों और कबाड़ी को जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार एक सप्ताह पूर्व चोरों ने क्षेत्र के गांव नाला निवासी किसान करतार सिंह, खंद्रावली निवासी किसान राजेंद्र, और इस्लामपुर घसौली निवासी पुष्पेंद्र सहित एक दर्जन से भी अधिक किसानों की ट्यूबवेलों को निशाना बनाते हुए ट्यूबवेलों से लाखों रुपए के स्टार्टर, केबिल सहित कीमती दवाइयां चोरी कर ले गए थे। पीड़ित किसानों ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने पीड़ित किसानों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। रविवार की शाम को थाना प्रभारी निरीक्षक समय पाल अत्री कस्बे के यूनिक इंटर कॉलेज के निकट संदिग्ध लोगों और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच पुलिस को कब्रिस्तान के निकट चार संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस ने चारों युवकों से पूछताछ की तो चारों युवक कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पुलिस चारों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने चारों युवकों से सख्ती से पूछताछ की तो पकड़े गए चारों चोरों ने बताया कि वह क्षेत्र में किसानों की ट्यूबवेलों पर चोरी करते हैं। पुलिस ने पकड़े गए चोरों की निशानदेही पर कस्बे के दिल्ली रोड पर स्थित कबाड़ी की दुकान करने वाले कयूम पुत्र याकूब निवासी मोहल्ला खेल की दुकान से भारी मात्रा में किसानों की ट्यूबवेलों पर से चोरी किया गया सामान बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए चोरों ने अपने नाम प्रवेज पुत्र यासीन, आरिफ पुत्र महमूद निवासी गढ़ी दौलत व समद पुत्र आबिद, समरयाब पुत्र इश्तियाक निवासी हाजीपुर दुगड्डा थाना कांधला बताया है। पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी कयूम सहित पकड़े गए चारों चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक समय पाल अत्री का कहना है कि पकड़े गए चोरों की निशानदेही पर कबाड़ी की दुकान से किसानों की ट्यूबवेलों से चोरी हुआ सामान स्टार्टर, केबिल सहित आदि सामान भारी मात्रा में बरामद हुआ है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read