JAUNPUR NEWS : बीडीओ ने अस्थायी गौशाला लपरी का किया औचक निरीक्षण

JAUNPUR NEWS : बीडीओ ने अस्थायी गौशाला लपरी का किया औचक निरीक्षण

बृजेश यादव
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के अस्थायी गौशाला लपरी का औचक निरीक्षण खण्ड विकास अधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने पशुओं के स्वास्थ्य एवं चारे की व्यवस्था के बारे में जानकारी लिया जहां सब कुछ सकुशल पाया गया। खण्ड विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि शासन के मंशानुसार गौशाला में समय-समय पर पशु चिकित्साधिकारी की देखरेख में पशुओं की अच्छी देखभाल की जाए। साथ ही चारे की व्यवस्था की जाए और लाइट अच्छे से चलती रहे। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी संजय यादव, ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला