Homeबहराइचमहानिदेशक आयुष ने जनपद का किया भ्रमण

महानिदेशक आयुष ने जनपद का किया भ्रमण

महानिदेशक आयुष ने जनपद का किया भ्रमण

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। जनपद के एक दिवसीय भ्रमण पर आये प्रदेश के महानिदेशक आयुष मानवेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी आधिकारी कार्यालय बहराइच का भ्रमण कर भवन एवं परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव का जायज़ा लिया तथा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि आमजन तक आयुष पद्धति को पहुंचाया जाय। बैठक के दौरान महानिदेशक आयुष चिकित्सकों द्वारा बतायी गई समस्याओं का नियमानुसार निस्तारण कराये जाने की बात कहीं। महानिदेशक ने पं. दीनदयाल उपाध्याय आयुर्वेदिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर, नगर बहराइच, जिला होम्योपैथिक कार्यालय, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कुण्डासर, आयुष्मान आरोग्य मंदिर गण्डारा एवं राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय भकला इत्यादि का निरीक्षण कर मौजूद अधिकारियों एवं चिकित्साधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया कि चिकित्सालय आने वाले सभी मरीज़ों को शासन की मुशानुरूप चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ विभागीय योजनाओं से भी आच्छादित किया जाय। महानिदेशक श्री सिंह द्वारा लोक निर्माण विभाग बहराइच के निरीक्षण भवन में विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी से शिष्टाचार भेंट के दौरान 50 बेडेड चिकित्सालय के सम्बन्ध में चर्चा की गई। इस अवसर पर आयुष विभाग के क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी आधिकारी डॉ. रंजन वर्मा, ज़िला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. यूसुफ अली अंसारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक आयुष मिशन डॉ. प्रभात कुमार मिश्र, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. बंदना, डॉ. राजेश, डॉ. सुधीर, डॉ. आंतरिक्ष बैशवार, डॉ. पुनीत चौधरी, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. विक्रम एवं धर्मेन्द्र कुमार सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read