मवी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजन
तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
कैराना, शामली। शुक्रवार को गांव मवी के सचिवालय भवन में मां भगवती जनकल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन हुआ जिसका शुभारंभ ग्राम प्रधान मित्रसेन व समिति अध्यक्ष धर्मवीर सिंह उर्फ भगत जी द्वारा किया गया।
दर्जनों लोगों ने शिविर में पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल गोयल ने अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान करीब 15 लोगों को मोतियाबिंद की पुष्टि हुई जिनका ऑपरेशन आगामी दिनों में देहरादून में नि:शुल्क किया जाएगा। शिविर में जांच हेतु पहुंचे मरीजों को निःशुल्क दवाई भी वितरित की गई। वहीं चिकित्सकों ने ग्रामीणों को नेत्र सम्बन्धी बीमारियों से बचाव को लेकर जागरूक किया। इस अवसर पर प्रदीप कुमार, मनोज कुमार, देवेन्द्र कुमार, विपिन राठी, दीपेंद्र कुमार, राहुल कुमार, लोकेंद्र कुमार, सोनू कुमार, नरेश कुमार आदि का प्रशंसनीय योगदान रहा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













