शिक्षक दिवस पर 130 शिक्षकों का हुआ सम्मान
तेजस टूडे ब्यूरो
हिमांशु विश्वकर्मा/अजय पाण्डेय
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्वतंत्र भारत के दूसरे राष्ट्रपति और पहले उपराष्ट्रपित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस मना।
शिक्षण कार्य में अनूठे और विशेष योगदान देने वाले बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित जनपद के 130 शिक्षकों के साथ बरसठी ब्लॉक से राजेश उपाध्याय प्रधानाध्यापक बेलौना कला, राकेश उपाध्याय प्र.अ. भन्नौर, राजबली यूपीएस सरसरा, मनीष सिंह सीएस भौरास, बेचन राम प्र.अ. गोरापट्टी को कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित जिला पंचायत प्रेक्षागृह में माल्यार्पण, प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी बृजेश सिंह, कृपाशंकर सिंह एवं विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ के साथ मुख्य विकास अधिकारी साई सीलम तेजा रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरख नाथ पटेल की अध्यक्षता में संपूर्ण कार्यक्रम हुआ।
इसी क्रम में रोटरी क्लब जौनपुर द्वारा शिक्षक दिवस पर प्रधानाध्यापक राजेश उपाध्याय को नेशन बिल्डर अवार्ड से सम्मानित किया गया। श्याम वर्मा अध्यक्ष, कमल संघवी डायरेक्टर रोटरी इंटरनेशनल क्लब, मुख्य अतिथि कैप्टन कमलसेन सिंह अंतर्राष्ट्रीय रेसलिंग कोच, संदीप सेठ सति तमाम लोगों की उपस्थिति में मुख्य अतिथि ने श्री उपाध्याय को सम्मानित किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













