विद्यालय में इस्तेमाल हो रही खाद्य सामग्री को जांचा
तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
कैराना, शामली। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनंत कुमार शुक्रवार को कस्बे के प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ में पहुंचे जहां उन्होंने विद्यालय में छात्र-छात्राओं के भोजन हेतु इस्तेमाल की जा रही खाद्य सामग्री की जांच की।
इस दौरान उन्होंने विद्यालय की रसोई में उपयोग होने वाले मसाले, तेल, घी, दालें आदि को गहनता से जांचा परखा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बच्चों से खाने और फलों के वितरण के सम्बंध में भी जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को खाना खाने से पहले हाथ धोने के लिए प्रेरित किया। साथ ही डिब्बा बंद खाद्य सामग्री को खरीदने से पूर्व उस पर अंकित एक्सपायरी डेट को ध्यान से देखने को कहा। उन्होंने विद्यालय में बच्चों के लिए इस्तेमाल की जा रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक राकेश सैनी सहित स्कूल का समस्तस्टाफ उपस्थित रहा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













