स्वास्थ्य शिविर में दवा का हुआ निःशुल्क वितरण
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। वसंत कुंज सेक्टर एच सीतापुर बायपास के अंतर्गत असलम खान के सहयोग से हुआ फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन जिसमे लगभग 150 रोगियों का स्वास्थ परिक्षण विभिन्न चिकित्सको द्वारा किया गया व उन्हें दो दिन की निशुल्क दवा भी दी गई।

30 प्रतिशत छूट के साथ रक्त की जांच की गई संस्था के व्यवस्थापक डा. एमएच सिद्दीकी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि पिछले तीन वर्षों से चिकित्सालय में नैचुरोपैथी माध्यम से रोगियों के रोगों का उपचार करा जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि यदि कोई मरीज बड़े अस्पतालों में अपना इलाज कराकर निराश हो गए और समझ रहे हैं कि आपका रोग कही ठीक नहीं होगा तो एक बार हमें मौका दें। कैंप में डा. एमएच सिद्दीकी, डा. एएच सिद्दीकी, डा. अमन कुमार, डा. अरविंद सिंह, डा. मोहम्मद सैफ, डा. बिलाल खान, डा. मेराज, डा. ब्रिजेश, सुनील सिंह लोधी, राजा राम लोधी, गोपी चन्द्र वर्मा, अमीर खान, फैज पठान आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















