धोखाधड़ी: अविवाहित मृतक को शादी—शुदा बना कथित शान्ति के नाम किया डेढ़ बीघा भूमि
पूर्व लेखपाल व वीडियो के कारनामे चन्द दिनों में वरासत के बाद हो गया बैनामा
परिवार रजिस्टर में भी हुई छेड़खानी, छतोह ब्लाक के भुआलपुर सिसनी का मामला
अनुभव शुक्ला
सलोन, रायबरेली। यूं तो जिले में बीते दिनों जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने अभिलेखों के साथ छेड़खानी को लेकर कई के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया है किंतु सलोन तहसील क्षेत्र के छतोह ब्लाक स्थित भुवालपुर से सिसनी गांव से एक ऐसा मामला निकल कर सामने आया है जिसको सुनकर हर कोई हैरान हो जाएगा। जी हां, बीते वर्ष सन् 2011 में हरीराम नाम के मृतक हुए एक अविवाहित व्यक्ति को सन् 2022 के ही फरवरी महीने में शादीशुदा दिखाते हुए किसी कथित शांति के नाम मृतक हरिराम के जमीन की वरासत (उत्तराधिकार) दर्ज कर दी जाती है।

इतना ही नहीं, यह सब खेल कराने वाले राजेश नाम के व्यक्ति ने अपने फायदे के लिए किया कथित शांति के नाम से अपने नाम डेढ़ बीघा जमीन, राजेश ने बैनामा भी करवा लिया। अब मृतक के परिजन कथित शांति का पता ढूंढ रहे हैं किंतु उन्हें न कथित शांति मिल रही है और न ही अविवाहित मृतक हुए हरीराम के विवाहित होने का कोई प्रमाण मिल पा रहा है। जी हां, ऐसा ही कुछ हुआ। बताते चलें कि भुवालपुर सिसनी गांव में रामशंकर और हरी राम नाम के दो भाई थे जिसमें राम शंकर के परिवार के साथ अविवाहित हरिराम रहता था।
बीती 2011 में हरिराम के मृतक होने के बाद बड़े भाई रामशंकर ने मृतक हरिराम के नाम से जमीन अपने नाम वरासत नहीं कराई जिसका फायदा उठाकर गांव के ही राजेश कुमार ने ग्राम प्रधान व पूर्व लेखपाल रूपेश कुमार से सांठ—गांठ कर किसी कथित शांति को हरी राम की पत्नी बनाकर लगभग डेढ़ बीघा जमीन उसके नाम करवाया जिसके बाद राजेश ने चंद दिनों में अपने नाम बैनामा भी जमीन को करवा लिया। अब यहां पर सवाल उठता है कि जब हरीराम की शादी नहीं हुई तो आखिर किस कथित शांति को सलोन तहसील के जिम्मेदारों ने देखकर वरासत के बाद बैनामा कर दिया। इस अबूझ पहेली को सुनकर हर कोई हैरान है। यदि गांव के ग्रामीणों व हरीराम के परिजनों की मानें तो मृतक हरीराम अविवाहित ही था। अब तक में किसी शांति का पता ही नहीं चल पा रहा है।
हदों को पार कर परिवार रजिस्टर व मृतक प्रमाण पत्र के साथ भी हुई छेड़छाड़
इस धोखाधड़ी भरे कारनामे में लेखपाल के साथ छतोह ब्लाक के पूर्व ग्राम विकास अधिकारी तथा ग्राम प्रधान की भी भूमिका बिल्कुल संदिग्ध रही, क्योंकि रामशंकर के परिवार रजिस्टर की नकल सन 2017 की निकलवाने पर अविवाहित मृतक हरिराम को फूल कली का पति दिखाया गया और अब सन 2022 के परिवार रजिस्टर में अब फूल कली ने कथित शांति का रूप ले लिया। अब अविवाहित मृतक हरीराम को शांति का पति दिखा दिया गया। इतना ही नहीं, रामशंकर के पास हरिराम के मृतक होने का 2011 के मृतक प्रमाण पत्र हैं और राजेश कुमार ने जिस हरिराम के मृतक प्रमाण पत्र को लगाकर कथित शांति के नाम वरासत करवाया उस प्रमाण पत्र में हरीराम को 2012 में मृतक दिखाया गया है। ऐसे ही कई अभिलेखीय प्रमाण लेकर रामशंकर का परिवार जिम्मेदारों के काले कारनामों को धिक्कार रहा है।
इसके पहले सलोन तहसील के लेखपाल रुपेश ने किया था कारनामा जिस पर हुई थी कार्यवाही
हालांकि यदि देखा जाए तो यह कोई नई बात नहीं है। अपनी तैनाती के दौरान लेखपाल रूपेश ने ऐसे पहले भी ऐसे कई कारनामे किए जिसको लेकर वह सुर्खियों में आ चुके थे। भुआलपुर सिसनी गांव में ही एक जीवित बुजुर्ग महिला को मृतक दिखाकर लगभग 16 बीघा भूमि किसी दूसरे परिवार के नाम कर दी थी जिसकी खबर तेजस टूडे में प्रमुखता से छपने के बाद तहसील प्रशासन हरकत में आया और वरासत को निरस्त करते हुए भ्रष्ट लेखपाल रुपेश पर कार्यवाही भी की थी। अपनी तैनाती के दौरान लेखपाल रुपेश का यह ताजा दूसरा मामला निकल कर सुर्खियों में आ गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











