लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुये हादसे में 4 की हुई मौत
सं. प्रदीप कुमार
बिलग्राम/मल्लावां, हरदोई। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौत हो गयी तथा एक घायल हो गया। लोगों की मानें तो कंटेनर रेलिंग तोड़कर दूसरी लेन में कार से टकराया।

एक्सप्रेस-वे पर कंटेनर और कार में भीषण भिड़ंत में कार सवार 4 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि एक घायल हो गया। घायल को उपचार हेतु लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। बताया गया कि जयपुर से बिहार के सिवान जा रहे थे कार सवार कि हसनगंज के 278 माइल स्टोन के पास की घटना के शिकार हो गये। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















