मारपीट में चार घायल, अस्पताल में भर्ती | #TejasToday
चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटना में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जानकारी के अनुसार नगर से सटे कोरवलिया भादी गांव में मामूली विवाद को लेकर पड़ोसियों ने राहुल यादव (34 वर्ष) पुत्र पारसनाथ को मारपीट कर घायल कर दिया।
अरंद गांव में मामूली विवाद को लेकर पड़ोसियों ने राम भरत (32 वर्ष) पुत्र रामधनी को मारपीट कर घायल कर दिया। नगर के पुरानी बाजार मोहल्ले में मामूली विवाद को लेकर पड़ोसियों ने विवेक विश्वकर्मा (22 वर्ष) पुत्र मिथलेश को मारपीट कर घायल कर दिया।
पट्टी चकेसर गांव में चुनावी रंजिश को लेकर कतिपय लोगों ने लालचंद (50 वर्ष) को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। सभी घायलों को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया।