HomeJaunpurमहिला के साथ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार | #TejasToday

महिला के साथ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार | #TejasToday

महिला के साथ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार | #TejasToday

महिला के साथ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार | #TejasToday

चंदन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। शौच के लिए निकली महिला को अकेला पाकर ससुराल आए युवक ने छेड़छाड़ किया। विरोध करते हुए महिला ने शोर मचाया तो युवक मौके से भाग निकला। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव मे शुक्रवार की शाम घर से शौच के लिए निकली महिला को सूनसान जगह अकेला पाकर उक्त गांव में अपनी ससुराल आए बद्दोपुर गांव निवासी इंद्रेश पुत्र ननकू ने छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया।
जब महिला ने शोर मचाया तो वह मौके से भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी इंद्रेश को गिरफ्तार चालान न्यायालय भेज दिया।

 

Must Read