सड़क दुर्घटना में चार घायल | #TEJASTODAY
चंदन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर (सं.) 14 सितम्बर। स्थानीय क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित पावर हाउस के समीप सोमवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार शोभावती 40 वर्ष पत्नी केशव लाल निवासी सुरिस घायल हो गये। दूसरी घटना नगर के योगी तिराहा के समीप रविवार की शाम अनियंत्रित होकर बाइक लेकर गिरने से बाइक सवार सूरज 19 वर्ष, अभय 20 वर्ष निवासी भटौली सरपतहां घायल हो गये।
तीसरी घटना सरपतहां थाना क्षेत्र के जहीरूददीनपुर पुर बाजार के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार सरदार हुसैन 20 वर्ष निवासी शेख मोहिमीद सदर जौनपुर गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को उपचार के लिये पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
लाइक करके जुड़ जाइए इस पेज से और पढ़िए ब्रेकिग खबरें….
धन्यवाद
Gepostet von Tejastoday.com am Samstag, 29. August 2020