Advertisement

पाखी हेगड़े की म्यूजिक कम्पनी बियोंड म्यूजिक से जल्द रिलीज होगा नया म्यूजिक वीडियो ‘जरूरत’ | #TEJASTODAY

पाखी हेगड़े की म्यूजिक कम्पनी बियोंड म्यूजिक से जल्द रिलीज होगा नया म्यूजिक वीडियो ‘जरूरत’ | #TEJASTODAY

पाखी हेगड़े की म्यूजिक कम्पनी बियोंड म्यूजिक से जल्द रिलीज होगा नया म्यूजिक वीडियो ‘जरूरत’ | #TEJASTODAY सोनाक्षी और शत्रुघ्न सिन्हा को पाखी हेगड़े ने ‘जरूरत’ के लिए दिया धन्यवाद रामचंद्र यादव मुंबई। आज दुनिया को एक-दूसरे के साथ खड़े रहने की जरूरत है, जमाने को एकता की जरूरत है। प्यार की जरूरत है और उठ खड़े होने की जरूरत है। इसी इंस्पायरिंग थॉट के साथ जल्द ही एक सांग रिलीज होने वाला है, जिसका नाम है ‘जरूरत’। वीरल मोटानी और पाखी हेगड़े की म्यूजिक कम्पनी बियोंड म्यूजिक द्वारा रिलीज होने जा रहे इस वीडियो में एक बेहतरीन मैसेज भी है। इस गीत से शत्रुघन सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा का नाम भी जुड़ा हुआ है। दरअसल मेकर्स ने जब इस गीत का फर्स्ट लुक लान्च किया तो सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया गया है। फिल्म एक्ट्रेस पाखी हेगड़े ने सोशल मीडिया पर जरूरत का फर्स्ट लुक रिविल किया है और इस पोस्ट मेे बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और ‘खामोश’ डायलॉग बोलने वाले फेमस एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा का धन्यवाद किया है। पाखी हेगड़े ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि अब से जरूरत कैंपेन की शुरुआत हो चुकी है। यह कहानी आप सब की है, इस कोरोना काल मेे यह स्टोरी हर एक की है। इसके बोल प्यारे हैं और इसे लिखने का सफर भी बड़ा यादगार रहा है। यह म्यूजिक वीडियो रिपब्लिक ऑफ म्यूजिक, बियोंड म्यूजिक इंडिया और व्हाइट बिलियनेयर रेकॉर्ड्स द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है, जिसके डायरेक्टर वरुण गुप्ता हैं। जबकि क्रिएटिव प्रोड्यूसर और राइटर श्रवण पुंडीर हैं। उल्लेखनीय है कि बियॉन्ड म्यूजिक कंपनी के ओनर पाखी हेगड़े और वीरल मोटानी हैं। इस विडियो के प्रोड्यूसर वरुण गुप्ता, सुभाष बिहानी, विरल मोटानी, पाखी हेगड़े हैं, जबकि को-प्रोड्यूसर नीतू सिंह और अनुराग चौहान हैं। इस विडियो का कांसेप्ट वरुण गुप्ता ने तैयार किया है, जबकि इसको क्यूरेट किया है रिपब्लिक ऑफ म्यूजिक ने। इसके एक्सक्लूसिव रेडियो पार्टनर रेड एफएम हैं। इसकी एडिटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन का काम निक्की शर्मा ने किया है। म्यूजिक प्रोडक्शन और डायरेक्शन शिशिर सामंत ने किया है। आपको बता दें कि इस विडियो से एक एनजीओ हियूमंस फॉर हियुमनिटी भी जुड़ी हुई है। इसकी क्रिएटिव एजेंसी एजेंसी वाले हैं। तो इंतेजार करें इस स्पेशल ष्जरूरतष् का जो बहुत जल्द आप सबसे रूबरू होगी। गौरतलब है कि बॉलीवुड दिवा पाखी हेगड़े के म्यूजिक लेबल बियोंड म्यूजिक द्वारा कई बेहतरीन सोशल मैसेज देने वाले सांग रिलीज हुए हैं। ‘रो रो के गुजरे दिन’ को मिलियन मेे व्यूज यूट्यूब पर मिले हैं। आपको बता दें कि पाखी हेगड़े बतौर एक्ट्रेस बॉलीवुड में वर्षों से सक्रिय हैं। हिंदी धारावाहिक, बॉलीवुड मूवीज के साथ साथ उन्होंने मराठी और कई रीजनल सिनेमा में भी अपनी अदाकारी के जलवे दिखाए हैं। दूरदर्शन के शो ‘मैं बनूंगी मिस इंडिया’ जैसे सीरियल में लीड रोल से अपना सफर शुरू करने वाली पाखी हेगड़े को अमिताभ बच्चन के साथ भी काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मराठी फिल्म में उन्होंने महेश मांजरेकर जैसे कलाकार के साथ भी अदाकारी की है। उन्होंने साउथ की मूवी में भी अभिनय किया है। और अब अपनी कम्पनी बियोंड म्यूजिक के द्वारा नए और उभरते सिंगर्स और म्यूजिशियन को मौके दे रही हैं।

सोनाक्षी और शत्रुघ्न सिन्हा को पाखी हेगड़े ने ‘जरूरत’ के लिए दिया धन्यवाद
रामचंद्र यादव

मुंबई। आज दुनिया को एक-दूसरे के साथ खड़े रहने की जरूरत है, जमाने को एकता की जरूरत है। प्यार की जरूरत है और उठ खड़े होने की जरूरत है। इसी इंस्पायरिंग थॉट के साथ जल्द ही एक सांग रिलीज होने वाला है, जिसका नाम है ‘जरूरत’। वीरल मोटानी और पाखी हेगड़े की म्यूजिक कम्पनी बियोंड म्यूजिक द्वारा रिलीज होने जा रहे इस वीडियो में एक बेहतरीन मैसेज भी है। इस गीत से शत्रुघन सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा का नाम भी जुड़ा हुआ है। दरअसल मेकर्स ने जब इस गीत का फर्स्ट लुक लान्च किया तो सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया गया है।

फिल्म एक्ट्रेस पाखी हेगड़े ने सोशल मीडिया पर जरूरत का फर्स्ट लुक रिविल किया है और इस पोस्ट मेे बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और ‘खामोश’ डायलॉग बोलने वाले फेमस एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा का धन्यवाद किया है। पाखी हेगड़े ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि अब से जरूरत कैंपेन की शुरुआत हो चुकी है।

यह कहानी आप सब की है, इस कोरोना काल मेे यह स्टोरी हर एक की है। इसके बोल प्यारे हैं और इसे लिखने का सफर भी बड़ा यादगार रहा है। यह म्यूजिक वीडियो रिपब्लिक ऑफ म्यूजिक, बियोंड म्यूजिक इंडिया और व्हाइट बिलियनेयर रेकॉर्ड्स द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है, जिसके डायरेक्टर वरुण गुप्ता हैं। जबकि क्रिएटिव प्रोड्यूसर और राइटर श्रवण पुंडीर हैं।

उल्लेखनीय है कि बियॉन्ड म्यूजिक कंपनी के ओनर पाखी हेगड़े और वीरल मोटानी हैं। इस विडियो के प्रोड्यूसर वरुण गुप्ता, सुभाष बिहानी, विरल मोटानी, पाखी हेगड़े हैं, जबकि को-प्रोड्यूसर नीतू सिंह और अनुराग चौहान हैं। इस विडियो का कांसेप्ट वरुण गुप्ता ने तैयार किया है, जबकि इसको क्यूरेट किया है रिपब्लिक ऑफ म्यूजिक ने। इसके एक्सक्लूसिव रेडियो पार्टनर रेड एफएम हैं।

इसकी एडिटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन का काम निक्की शर्मा ने किया है। म्यूजिक प्रोडक्शन और डायरेक्शन शिशिर सामंत ने किया है। आपको बता दें कि इस विडियो से एक एनजीओ हियूमंस फॉर हियुमनिटी भी जुड़ी हुई है। इसकी क्रिएटिव एजेंसी एजेंसी वाले हैं। तो इंतेजार करें इस स्पेशल ष्जरूरतष् का जो बहुत जल्द आप सबसे रूबरू होगी।

गौरतलब है कि बॉलीवुड दिवा पाखी हेगड़े के म्यूजिक लेबल बियोंड म्यूजिक द्वारा कई बेहतरीन सोशल मैसेज देने वाले सांग रिलीज हुए हैं। ‘रो रो के गुजरे दिन’ को मिलियन मेे व्यूज यूट्यूब पर मिले हैं। आपको बता दें कि पाखी हेगड़े बतौर एक्ट्रेस बॉलीवुड में वर्षों से सक्रिय हैं। हिंदी धारावाहिक, बॉलीवुड मूवीज के साथ साथ उन्होंने मराठी और कई रीजनल सिनेमा में भी अपनी अदाकारी के जलवे दिखाए हैं।

दूरदर्शन के शो ‘मैं बनूंगी मिस इंडिया’ जैसे सीरियल में लीड रोल से अपना सफर शुरू करने वाली पाखी हेगड़े को अमिताभ बच्चन के साथ भी काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मराठी फिल्म में उन्होंने महेश मांजरेकर जैसे कलाकार के साथ भी अदाकारी की है। उन्होंने साउथ की मूवी में भी अभिनय किया है। और अब अपनी कम्पनी बियोंड म्यूजिक के द्वारा नए और उभरते सिंगर्स और म्यूजिशियन को मौके दे रही हैं।

लाइक करके जुड़ जाइए इस पेज से और पढ़िए ब्रेकिग खबरें….

धन्यवाद

Gepostet von Tejastoday.com am Samstag, 29. August 2020

दाह संस्कार को गई शव को पुलिस ने लिया कब्जे में | #TEJASTODAY पत्नी सहित ससुराली जनों ने लगाया हत्या का आरोप सुरेरी, जौनपुर। बीते रविवार की रात लगभग 8 बजे नेवढ़िया थाना क्षेत्र के दोदापुर गांव निवासी छविनाथ मिश्र के 40 वर्ष पुत्र विनय मिश्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों की मानें तो युवक पारिवारिक कलह को लेकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। वही घटना के बाद मृतक के परिजन बगैर किसी को सूचना दिए मृतक के शव को दाह संस्कार के लिए वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर लेकर पहुंच गए थे। किसी तरह से घटना की सूचना मायके गई पत्नी प्रतिमा को लगी तो उन्होंने घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक जौनपुर सहित जिलाधिकारी जौनपुर को दी, और परिजनों के साथ पत्नी भी मणिकर्णिका घाट पहुंच गई। वही घंटों चले पंचायत के बाद नेवढ़िया पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी प्रतिमा का आरोप है कि परिवार जनों द्वारा युवक की हत्या की गई है, और उसे आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। वही मृतक के पत्नी का यह भी आरोप है कि जब वह अपने पिता दीनानाथ के साथ सोमवार को तहरीर देने नेवढ़िया थाने पहुची तो थानाध्यक्ष द्वारा फटकार लगाते हुए उन्हें थाने से भगा दिया गया। ग्रामीणों की माने तो मृतक अपने परिवार के साथ मुंबई में ही रहता था, लॉकडाउन के दौरान वह मुंबई से अपने घर आया हुआ था। मृतक की पत्नी रक्षाबंधन के पर्व पर अपने मायके गई हुई थी। मृतक को दो बच्चे हर्षीत 14 वर्ष, अंकिता 8 वर्ष है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष नेवढ़िया संतोष राय ने बताया कि पत्नी की शिकायत पर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

स्वरोजगार के लिये आनलाइन आवेदन आमंत्रित |#TEJASTODAY जौनपुर। साहब सरन रावत उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र ने बताया कि जनपद के युवा/युवतियों को उत्तर-प्रदैश सरकार द्वारा विशेष योजना एम०एस०एम०ई० के अन्तर्गत मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना हेत आनलाइन आवेदन के लिये पात्रता हाईस्कूल पास एवं आयु सीमा १८ से ४० वर्ष के बीच होनी चाहिए। निर्माण व सेवा क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने हेतु ऋण की सीमा १.०० लाख से २५.०० लाख तक है जिसमें आवेदक को २५ प्रतिशत अनुदान/छूट प्रदान की जायेगी। अधिक जानकारी के हेतु तहसीलवार सहायक प्रबन्धक/क्षेत्रीय सहायक शाहगंज व बदलापुर जय प्रकाश, ७००७६३७०६३, सदर व केराकत राजेश राही ९४५०३८८०८७, ७८८०३९६००१ एवं मडियाहूॅ व मछलीशहर राजेश भारती ७३९८२७८६७७, ७००७७२०३५८ से सम्पर्क करें। अन्य जानकारी के लिये किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय आकर सम्पर्क किया जा सकता है।

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

कोरोना संक्रमण के चलते 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प | #TEJASTODAY मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील के अधिवक्ताओं ने बैठक कर कोरोना संक्रमण को मद्देनजर 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प रखने का निर्णय लिया है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रेम बिहारी यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को साधारण सभा की बैठक बुलाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुये अधिवक्ता 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील में वादकारियों व अधिवक्ताओं की बढ़ती भीड़ के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है जिसके कारण संक्रमण का बराबर खतरा बना हुआ है। ऐसी स्थिति में एहतियात के तौर पर यह निर्णय अति आवश्यक है। बैठक में महामंत्री अजय सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, सुरेन्द्र मणि शुक्ला, जगदंबा प्रसाद मिश्र, नागेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, विनय पाण्डेय, हरि नायक तिवारी, वीरेंद्र भाष्कर यादव, मनमोहन तिवारी आदि उपस्थित रहे।

समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष राज यादव की तरफ से प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | #TEJASTODAYADD TEJASTODAY #TEJAS TODAY 4 Crore

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent