HomeJaunpurसपा के पूर्व विधायक का निधन

सपा के पूर्व विधायक का निधन

सपा के पूर्व विधायक का निधन

चुन्नन खां
पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक पीतमराम का देर रात बरेली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे तीन बार विधायक रहे। बीते वर्ष वे कोरोना संक्रमण की जद में आ गए थे।


अपनी दृढ इच्छाशक्ति से उन्होंने न केवल कोरोना को हराया बल्कि वापसी कर पार्टी को मजबूती दी थी। तीन बार विधायक रहे पीतमराम की पुत्रवधू आरती इन दिनों पूरनपुर सुरक्षित सीट पर सपा की प्रत्याशी हैं। पीतमराम वर्ष 2012 में सपा के इसी सीट पर विधायक रहे जबकि दो बार पीतमराम ने बरखेड़ा में 1996 व 2002 में सपा का सीट दिलवाई। पीतमराम के निधन से पार्टी में शोक की लहर है। उनका शव बरेली से पीलीभीत लाया जायेगा।

 

Must Read