Homeभभुआकाबा में सजदा करने के लिये रवाना हुये पूर्व पार्षद

काबा में सजदा करने के लिये रवाना हुये पूर्व पार्षद

काबा में सजदा करने के लिये रवाना हुये पूर्व पार्षद

राजीव पाण्डेय
भभुआ। स्थानीय नगर परिषद् वार्ड 22 के पूर्व पार्षद व समाजसेवी हलीम मंसूरी अपनी पत्नी समेत मंगलवार को हज यात्रा के लिए रवाना हुए। इस दौरान सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिला पार्षद विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने मौके पर पहुंचकर भाईचारा का संदेश दिया और सुखद यात्रा की कामना किया। सभी लोगों ने गिला—शिकवा भूलाकर एक—दूसरे को गले लगाया। अपनत्व प्रेम का भाव देख हज यात्री हलीम मंसूरी की आंखें नम हो गईं। मौके पर हज यात्री हलीम मंसूरी ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि मैं अल्लाह का शुक्रगुजार हूं कि मुझे काबा की सरजमीं पर जाकर खुदा का शुक्राना अदा और देश की खुशहाली के लिए दुआ मांगने का मौका मिलने वाला है। इस अवसर पर मुमताज मंसूरी, जोखन खलीफा, डॉ. सरफुद्दीन सिद्दीकी, राशिद खान, नजीर अंसारी, प्रभात केशरी, सुजीत केशरी, महेंद्र केशरी, नीतीश पाण्डेय समेत तमाम लोग मौजूद थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read