भेदभाव एवं ऊंच-नीच को भुलाकर हमें देश को सर्वोपरि मानना चाहिए: मुदीता
आशीष पचौरी
टूण्डला, फिरोजाबाद। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 77वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण व तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। ध्वजारोहण विद्यालय के प्रधानाचार्य ने किया। तिरंगा यात्रा स्कूल परिसर से मुख्य बाजार तक निकाली गयी जिसकी सभी लोगों ने प्रशंसा की। तिरंगा यात्रा मे छात्राओं ने बढ़—चढ़कर भाग लिया। तत्पश्चात स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य मुदीता पाण्डेय ने किया।कार्यक्रम में देश भक्ति गीत, नाटक व कविताएं प्रस्तुत की गयी। बच्चों ने मेरा देश रंगीला, हर कर्म अपना करेगे ए वतन तेरे लिये आदि पर नृत्य प्रस्तुत किए।प्रधानाचार्य ने बताया के कि स्कूल की छात्र—छात्राओं ने पिछले 7 दिन से स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू कर दी थी। बच्चों द्वारा स्कूल परिसर की प्रत्येक क्लास रूम को सजाया गया जिसमें विद्यालय के शिक्षकों ने भी छात्रों की मदद की स्वतंत्रता दिवस पर छात्र और शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त किए। प्रधानाचार्य ने कहा कि जात-पात भेदभाव ऊंच-नीच को भुलाकर हमें देश को सर्वोपरि मानना चाहिए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मुदिता पांडेय के साथ अर्चना मौर्य, संगीता तोमर, उपासना सिंह, पांडेय शर्मा, कविता, शिवांगी, कुमकुम, अनीता, लक्ष्मी, प्रिया, शर्मा, शालिनी, प्रगति, राधा, स्वाति और समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











