Homeम​​थुराकोसीकलां क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग का पनीर प्लाण्ट पर छापा

कोसीकलां क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग का पनीर प्लाण्ट पर छापा

कोसीकलां क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग का पनीर प्लाण्ट पर छापा

आरके धनगर
मथुरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा मिलावट खोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं। अभियान के तहत सहायक आयुक्त डॉ गौरीशंकर के निर्देशन में कोसीकला क्षेत्र के गोपाल बाग स्थित पनीर प्लांटो कार्रवाई की गई। टीम द्वारा गोपाल बाग स्थित प्रधान डेयरी का सघन निरीक्षण कर पनीर तथा रखे हुए अपमिश्रक पाम आयल का सैंपल संग्रहित कर संबंधित डेरी को नोटिस भी जारी किया जा रहा है। टीम द्वारा कल्लू डेयरी तथा श्याम डेयरी का निरीक्षण कर दूध का एक-एक नमूना संग्रहित किया डेयरी प्लांट पर मानक अनुसार लाइसेंस प्राप्त न होने के कारण संबंधित संचालकों को नोटिस जारी किया जा रहा है। उसके बाद टीम कोसीकला क्षेत्र के पैगाम पहुंची जहां धर्म डेरी तथा कलुआ डेयरी का सघन निरीक्षण कर मिलावट का संदेह होने पर दूध का एक-एक नमूना जांच हेतु संग्रहित किया गया है। धर्म डेरी के संचालक को मानक अनुसार लाइसेंस प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी डेयरी संचालकों को हिदायत दी गई है कि वह दुग्ध पदार्थ का निर्माण स्वच्छ वातावरण में ही करें, अन्यथा उनके लाइसेंस निलंबित कर दिए जाएंगे। सभी नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। कार्रवाई के दौरान टीम में एसपी तिवारी मुख्य खाद्य सुरक्षा, देवराज सिंह गजराज सिंह, धर्मेंद्र सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी, ताराचंद धारियां खाद्य सहायक उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read