Homeम​​थुरादिल्ली नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी कार, 3 तीन दोस्तों...

दिल्ली नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी कार, 3 तीन दोस्तों सहित 4 की हुई मौत

दिल्ली नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी कार, 3 तीन दोस्तों सहित 4 की हुई मौत

अलीगढ़ से कोकिलावन शनिदेव के दर्शन को जा रहे थे ये लोग
आरके धनगर
मथुरा। अलीगढ़ से कार में सवार होकर कोसीकलां स्थित शनिदेव मंदिर दर्शनों को आ रहे 5 दोस्तों की कार राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी जिससे तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। कार ने ट्रक चालक को भी अपनी चपेट में ले लिया जिससे दुर्घटना में मरने वालों की संख्या चार हो गई है। दुर्घटना में दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हुए जिनका गोवर्धन चौराहे क्षेत्र के एक प्राइवेट हास्पिटल में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार जैंत थाना क्षेत्र अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग के चौधरी ढाबे के पास रात्रि लगभग एक बजे मथुरा से कोसी की ओर जाती कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई जिसकी सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार में फंसे पांचों युवकों को बाहर निकलवाया लेकिन तब तक तीन की मौत हो चुकी थी। एसपी सिटी के अनुसार अलीगढ़ जनपद के क्वारसी थाना क्षेत्र अन्तर्गत गोविंदपुर के रहने वाले आकाश तोमर (26) पुत्र देव प्रकाश तोमर अपने चार साथियों निशिध बंसल (29 ) पुत्र अरुण बंसल निवासी ग्राम सारसुल थाना बन्ना देवी, आलोक दयाल (31) पुत्र सुनील दयाल कमल वर्मा (29) कुलदीप वर्मा इगलास तहसील के सामने अलीगढ़, विशाल वर्मा (31) पुत्र अनिल वर्मा निवासी सांई विहार कालोनी सारसौल थाना बन्ना देवी अलीगढ़ के साथ बीतीरात नौ-दस बजे के बीच कार में सवार होकर कोसीकलां के कोकिलावन स्थित शनिदेव मंदिर दर्शन के लिए निकले थे। इसी दौरान चौधरी ढाबे के निकट ट्रक चालक अजीत कुमार (26) पुत्र भोला शाह निवासी ग्राम सोनोह थाना आमनौर जिला छपरा ट्रक खड़ा करके ढाबे की तरफ जा रहा था। इसी दौरान कार चालक ने जब इसे बचाने के प्रयास किया तो जहां ट्रक चालक को रौंदते हुए कार उसी ट्रक में जा घुसी। तेज धमाके के साथ हुई इस दौरान ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दुर्घटना की जानकारी लगते ही आस—पास के ढाबे और दुकानों पर मौजूद लोग दुर्घटना स्थल की ओर दौड़ लिए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जैत पुलिस कार में बुरी तरह फंसे पांचों लोगों को बाहर निकलवाया जिनमें निषिध, अशोक और आकाश की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। कमल वर्मा और विशाल वर्मा तथा ड्राइवर को गंभीर अवस्था में प्राइवेट हास्पिटल भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान ट्रक चालक को मृत घोषित कर दिया। कार सवार दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। सड़क हादसे में मरने वाले तीनों दोस्त अलीगढ़ की ताला फैक्ट्री में काम करते थे। इन्हीं के साथ घायल दोनों युवक भी कार्यरत थे। बताते हैं कि कार मृतक आकाश की थी जो स्वयं इसे चला रहा था।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read