सम्पूर्ण समाधान दिवस में 51 शिकायत दर्ज, निस्तारण शून्य
आरके धनगर
मथुरा। छाता तहसील मुख्यालय में शनिवार सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम श्रेता की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 51 जिसमें राजस्व विभाग की 17, पुलिस की 8 एवं 26 अन्य विभागों की शिकायत दर्ज हुई है। उपजिलाधिकारी श्वेता ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में दर्ज शिकायतों को जल्द ही सम्बधित अधिकारियों निस्तारित किया जायेगा। किसानों द्वारा जो ज्ञापन बारिश के कारण फसल के नष्ट होने को लेकर दिया है, उसकी लेखपाल व कानूनगो द्वारा जांच की जा रही है जिससे उन्हें उचित मुवजा मिल सके। इस दौरान नायब तहसीलदार अनीता गुप्ता, अधिशासी अधिकारी जितेन्द्र सिंह, आपूर्ति अधिकारी मोहन प्रकाश उपाध्याय सहित पुलिस विभाग, जल विभाग विद्युत सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










