खाद्य विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान
अमित त्रिवेदी
हरदोई। खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग हरदोई द्वारा जिलाधिकारी श्री मंगला प्रसाद सिंह के निर्देश के क्रम में नवरात्रि एवं दशहरा पर्व की दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सतीश कुमार, सहायक आयुक्त (खाद्य) ll के नेतृत्व एवं निर्देशन मे एस मार्ट बावन रोड से 2 सैम्पल संग्रहित किए गए साबूदाना, मीठा दाना व वी मार्ट लखनऊ रोड से साबूदाना का नमूना संग्रहित किया गया। इस तरह कुल 3 सैम्पल संग्रहित किए गए जिने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा है, जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी। इस कार्यवाही के दौरान सहायक आयुक्त खाद्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामकिशोर, खुशीराम, अनिरुद्ध गंगवार सुभाष मौर्य, अनुराधा व अजीत सिंह तथा पुलिस बल उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।



















