नशा मुक्ति अभियान में मैराथन दौड़ का किया गया आयोजन
कुलदीप कुमार
दुबग्गा, लखनऊ। क्षेत्र के अंतर्गत आज नशा मुक्ति अभियान कौशल का इसके तहत मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता कर रहे भारत के केन्द्रीय मंत्री व सांसद कौशल किशोर मैराथन में विजेता को 3 लाख उपविजेता को 2 लाख तृतीय विजेता को एक लाख का पुरस्कार रखा गया था जिसमें 22 किलोमीटर दौड़ का लक्ष्य था जिसमें प्रिंस सहारनपुर प्रथम पुरस्कार 3 लाख रुपये सांसद द्वारा प्रोत्साहन के रूप में दिया गया द्वितीय उपविजेता 2 लाख रुपये एवं तृतीय विजेता को एक लाख रुपये प्रोत्साहन के रूप में दिया गया। वही कौशल किशोर ने बताया कि नशे के कारण हमने अपने बेटे को खोया है और नशा मुक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि अब किसी भी व्यक्ति की नशे के कारण मृत्यु ना हो नशा मुक्ति अभियान पूरे भारत देश में चलाया जा रहा है जिससे आने वाली नई पीढ़ी नशा को छोड़कर नया जीवन अच्छी तरह से जिया जा सके यह मैराथन दौड़ का आयोजन नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत रखा गया है और इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे लोग अमरेश रावत विधायक मोहनलालगंज, राजेश्वर सिंह विधायक सरोजिनी, जय देवी कौशल विधायक मलिहाबाद, विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में खिलाड़ी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।



















