Homeरायबरेलीखाद्य एवं रसद मंत्री ने महराजगंज धान क्रय केन्द्र का किया निरीक्षक,...

खाद्य एवं रसद मंत्री ने महराजगंज धान क्रय केन्द्र का किया निरीक्षक, किसानों ने जतायी नाराजगी

खाद्य एवं रसद मंत्री ने महराजगंज धान क्रय केन्द्र का किया निरीक्षक, किसानों ने जतायी नाराजगी

राजन प्रजापति
महराजगंज, रायबरेली। खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने महराजगंज मंडी पर पहुंचकर धान क्रय केन्द्र का निरीक्षक किया। जहां पर उपस्थित कई किसानों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कई सवाल उठाए और चल रही दलाली व भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया। किसानों ने कहा कि यहां पर जमकर दलाली चलती है और किसानों के साथ भेदभाव किया जाता हैं जिससे किसानों को लाभ नही मिल पा रहा हैं, यहां पर दलालों की चांदी हैं।

यहां पर एसएमआई सुनीता यादव द्वारा लगातार किसानों के साथ भेदभाव किया जा रहा हैं जिससे किसानों में नाराजगी हैं वहीं किसानों की शिकायत सुनकर राज्यमंत्री ने किसानों को बेहतर सुविधा का आश्वासन दिया। वहीं चेयरमैन प्रतिनिधि व पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू ने खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा का जोरदार स्वागत किया। प्रभात युवा शक्ति टीम के द्वारा बुके व फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान राज्यमंत्री ने प्रभात साहू के प्रतिष्ठान पर भाजपाइयों से भी मुलाकात किया। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, दिनेश सिंह राठौर, मनीष सिंह, विनीत वैश्य, सतीश कुशमेष, पियूष साहू, धर्मेन्द्र वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read