शहीदों के मार्ग का अनुसरण ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि: दीपांकर
हरहुआ ब्लाक मुख्यालय में दिलायी गयी पंच प्रण शपथ
अतुल राय
वाराणसी। विकास खंड मुख्यालय पर बीडीओ हरहुआ दीपांकर आर्य द्वारा सभी अधिकारियो तथा कर्मचारियों को पंच प्रण की शपथ दिलाई गई। शपथ दिलाते हुए बीडीओ हरहुआ दीपांकर आर्य ने कहा कि जिस पथ पर शहीदों ने चलकर अपने प्राणों का उत्सर्ग किया, उसी पथ का अनुगमन ही उनके प्रति अपने दायित्वों और कर्तव्यों का बोध ही सच्ची राष्ट्र भक्ति है। शहीदों की पावन स्मृतियों के प्रति हमारी कृतज्ञता हमारे आचरण में भी झलकनी चाहिए। ज्वाइंट बीडीओ बद्री प्रसाद वर्मा ने कहा कि हमे यह नहीं सोचना है कि देश ने हमें क्या दिया, बल्कि यह सोचना है कि देश को हम क्या दे सकते हैं। शपथ के समय एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह, एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौंड़, एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव, मृत्युंजय सिंह, रवीन्द्र यादव, शेर सिंह, रीतू सिंह, मुकेश आपरेटर, अवधेश पाल सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









