ग्रामीणों की शिकायत के बाद एसडीएम ने उच्च अधिकारियों को दिया जांच का निर्देश

ग्रामीणों की शिकायत के बाद एसडीएम ने उच्च अधिकारियों को दिया जांच का निर्देश

सचिन चौरसिया
ऊंचाहार, रायबरेली। अरखा ग्राम पंचायत में गत वर्ष 71 लाख रूपये की सरकारी धन राशि के गबन के बाद एक और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत क्षेत्र पंचायत सदस्य संग ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से की गई है।

अरखा ग्राम पंचायत में गत वर्ष ग्राम प्रधान व सचिव द्वारा गांव के विकास के लिए आए हुए 71 लाख रुपए की हेराफेरी कर सरकारी खाते से निकाल लिया गया था। ग्रामीणों की शिकायत पर जिलाधिकारी के निर्देश के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा संबंधित ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी पर कार्यवाही करते हुए उक्त मामले की जांच बैठा दी गई।

इसी बीच गांव के ही क्षेत्र पंचायत सदस्य आशीष कुमार पांडेय ने उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए का आरोप लगाया है कि प्रधान प्रतिनिधि व उनके मुंशी द्वारा बड़ी बाग से लेकर पूरे किसुनी व पूरे ललई गांव से करसेनी गांव तक का खड़ंजा उखड़वा कर उसकी ईंटे ट्रैक्टर ट्राली में भरवा कर उठा ले गए हैं।

शिकायत के बाद एसडीएम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए खंड विकास अधिकारी को प्रकरण की जांच के निर्देश दिए हैं। खंड विकास अधिकारी जीपी कुशवाहा ने बताया है कि प्रार्थना पत्र मिला है। मामले की जांच कराकर दोषी व्यक्ति पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला