हैमर हेडमैन धर्मेन्द्र ने रचा एक और कीर्तिमान

हैमर हेडमैन धर्मेन्द्र ने रचा एक और कीर्तिमान

249 किलो की बाइक कंधे पर उठा 100 मीटर की लगायी दौड़
निशा
रामगढ़ (कैमूर) बिहार। हैमर हेडमैन के नाम से मशहूर व स्टंट के बादशाह कैमूर के लाल धर्मेन्द्र ने अलविदा साल के आखिरी दिन शनिवार को अनूठा रिकॉर्ड बना जिला वासियों को गौरवान्वित महसूस करने का नायाब तोहफा प्रदान किया। कैमूर के धर्मेन्द्र रामगढ़ गांव के किसान अपलेश्वर सिंह के पुत्र है।

इनकी मां कुंती देवी सरपंच रह चुकी है। इस शक्तिमान ने कंधे पर 249 किग्रा की बाइक ले महज 30 सेकेंड में 100 मीटर की दौड़ लगाई। तब आयोजक संस्था इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारी धर्मेंद्र के इस हैरतअंगेज करतब को दांतों तले उंगली दबा देखते रहे। धर्मेंद्र ने 115.45 सीसी की बजाज प्लेटिना ड्रम बाइक से यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जो इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। उन्होंने यह रिकॉर्ड त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बनाया। विदित हो कि इस प्रतियोगिता में 21 देशों के प्रतिभागियों ने भाग लिया था।

धर्मेंद्र त्रिपुरा राइफल्स में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। जवान के नाम पांच स्टंट गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। एक मिनट में 21 कच्चे बेल सिर से तोड़कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड इसी वर्ष छह दिसंबर को बनाया था। इसके पहले धर्मेन्द्र ने तीन मिनट में 51 कच्चे बेल सिर से तोड़ने का कारनामा किया था। इसके पहले एक मिनट में दांतो से 12 एमएम के 15 लोहे के सरिए मोड़ कर हैमर हेडमैन ने अमेरिका का रिकॉर्ड तोड़ा। 2021 में दो जून को एक मिनट में सिर से लोहे का 24 सरिया मोड़ने का विश्व रिकॉर्ड गिनिज बुक में दर्ज कराया। एक मिनट में दस किग्रा के लोहे के डंबल से सिर के अगले हिस्से पर 211 बार दनादन प्रहार करने का रिकॉर्ड ग्रेट इंडियन बुक ऑफ द रिकॉर्ड में दर्ज है।

अब इसे वर्ल्ड गिनीज रिकॉर्ड में शामिल कर लिया गया है। धर्मेंद्र ने एक मिनट में 24 लोहे का सरिया मोड़ धर्मेंद्र ने अर्मेनिया के एडांट्स का रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। अगरतल्ला में गिनीज बुक में रिकॉर्ड दर्ज होते ही त्रिपुरा स्टेट राइफल्स के अफसरों ने हैमर हेडमैन को स्टंट का बादशाह करार दिया। वर्ष 2017 में भी उसने इंटरनेशनल स्टंट में तीन मिनट में 51 कच्चे बेल (वुड्स एपल) सिर से तोड़कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला