HomeTrendingनिरीक्षण के बाद बीएसए कार्यालय के लापरवाह लिपिक को डीएम ने किया...

निरीक्षण के बाद बीएसए कार्यालय के लापरवाह लिपिक को डीएम ने किया निलम्बित

    • निरीक्षण के बाद बीएसए कार्यालय के लापरवाह लिपिक को डीएम ने किया निलम्बित

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अमित त्रिवेदी
    हरदोई। जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात लिपिक पवन कश्यप को गंभीर अनियमितताओं के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा 13 मई 2026 को किए गए औचक निरीक्षण के बाद कार्यवाही की गई। निरीक्षण के दौरान परिषदीय शिक्षकों के समायोजन, अंतरजनपदीय स्थानांतरण और गांधी आवासीय विद्यालयों से संबंधित फाइलों के संचालन में गंभीर लापरवाही सामने आई। आरोप है कि संबंधित कार्यों का समय से निस्तारण नहीं किया गया, जिससे शासकीय कार्य प्रभावित हो रहे थे। आदेश के अनुसार पवन कश्यप द्वारा कार्यों में उदासीनता बरतने तथा उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने को उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली 1956 का उल्लंघन माना गया है। बीएसए डॉ. अजीत सिंह ने द टेलीकास्ट को बताया कि घोर लापरवाही पर उक्त लिपिक को तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई करते हुए उन्हें ब्लॉक संसाधन केंद्र भरावन से संबद्ध कर दिया है। मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी संडीला को सौंपी गई है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

Must Read