पिकप-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की हुई मौत

  • पिकप-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की हुई मौत

तेजस टूडे ब्यूरो
सुधीर सोनी
गोण्डा। जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा काजीदेवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने हुआ जहां तेज रफ्तार पिकअप वाहन और बाईक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम छा गया। मृतकों की पहचान राम अवतार (20) और अंकित (18) के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर रोज की तरह गोंडा मुख्यालय टाइल्स लगाने के काम पर जा रहे थे। इसी दौरान गोंडा की ओर से मनकापुर जा रहे पिकअप वाहन से उनकी बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मोतीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अंकित अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का सहारा बना हुआ था। वहीं राम अवतार अपने 5 भाई-बहनों में सबसे छोटा था और मजदूरी कर घर की आर्थिक मदद करता था। दोनों युवक प्रतिदिन मोटरसाइकिल से गोंडा आकर टाइल्स लगाने का कार्य करते थे और देर रात घर लौटते थे। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया।
इस संबंध में मोतीगंज थानाध्यक्ष एवं प्रशिक्षु आईपीएस प्रदीप कुमार ने बताया कि दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA