सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
सीओ विजय सिंह के नेतृत्व में नगर में हुआ फ्लैग मार्च | #TejasToday
अमित शुक्ला
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण के लिए पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मछलीशहर विजय सिंह के नेतृत्व में प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज पाण्डेय के साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने मुंगराबादशाहपुर नगर में फ्लैग मार्च निकाला।
लापता लता के मामले के आरोपी ने उगले कई बड़े राज | #TejasToday
इस दौरान क्षेत्राधिकारी विजय सिंह ने व्यवसाइयों से कहा कि कुहरा एवं ठण्ड के मौसम में अपराधी चोरी आदि की घटनाओं को अन्जाम देते हैं। पुलिस तो आप सभी के सहयोग और सुरक्षा में लगी ही रहती है। आप सब भी यदि थोड़ी सी सतर्कता बरतेंगे तो निश्चित ही अपराधियों के मंसूबे में सफल नही हो पाएंगे। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को देख नगरवासी सशंकित हो उठे थे।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट








