सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
लापता लता के मामले के आरोपी ने उगले कई बड़े राज | #TejasToday
नवाबगंज, फर्रुखाबाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव बीरपुर निवासी लता पत्नी रवि उर्फ रणविजय बीते 4 सितंबर को रहस्यमई ढंग से लापता हो गई थी जिसके बाद जिला प्रशासन से लेकर पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए थे तथा घटना का खुलासा करने के लिए उच्चाधिकारियों ने नवाबगंज पुलिस तथा एसओजी टीम को इसमें लगाया था जिसमें मुख्य भूमिका सिकंदरपुर महमदपुर निवासी विनोद कुमार की बताई गई थी। तभी से विनोद कुमार की गिरफ्तारी की फिराक में नवाबगंज पुलिस लगी हुई थी। बीती रात थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
महिला के साथ युवक ने की छेड़छाड़, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज | #TejasToday
गिरफ्तारी के दौरान उसनने बताया कि वह दोनों जाति के ठाकुर थे। दोनों में वर्चस्व की जंग छिड़ी थी। एक-दूसरे को नीचा दिखाने के लिए बहस चल रही थी तभी घटना से 3 माह पूर्व विनोद ने रवि कुमार की पत्नी से अपने संबंध बनाना शुरू कर दिया। जब संबंध घनिष्ठ हो गए तो दोनों एक-दूसरे पर मर मिट जाने को तैयार हो गये। तब जाकर विनोद ने घटना को साजिश दे डाली। उसके मुताबिक जो ब्लड निकला था, वह बिगो लगाकर दोनों का था। मुकदमा दर्ज कर विनोद को चालान न्यायालय भेज दिया गया।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट






