पांच ई-रिक्शा वाहनों को किया गया सीज
अजय जायसवाल
प्रतापगढ़। वाहन चेंकिग सप्ताह के कार्यक्रम के अंतर्गत एलसीडी वैन के माध्यम से मोटर वाहनों को जागरुक किया गया। साथ ही दो पाहिया वाहनों का चालान किया गया। वंही ई-रिक्शा चेंकिग के दौरान कागजात न होने पर पांच ई-रिक्शा सीज कर दिया गया। जिसकों लेकर पट्टी नगर में वाहन चालको व ई-रिक्शा चालकों में हडंकंप मचा रहा।
शुक्रवार की दोपहर पट्टी कोतवाली गेट के सामने एआरटीओ डा. दिलीप गुप्ता अपने दल बल के साथ पहुंचे सर्वप्रथम एलसीडी वैन के माध्यम से वाहन चालकों को जागरुक करने के साथ सडक यातायात नियम की जानकारी दी गई। नगर में जाम की शिकायत मिलने पर ई-रिक्शा को भी चेक किया गया। जिसका कोई कागजात न होने पर पांच ई-रिक्शे को सीज करते हुए कोतवाली परिसर में खडी करा दिया। जब इस बात की जानकारी अन्य ई-रिक्शा चालकों को तो हुई वो इधर-उधर भागते नजर आए। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक दो पाहिया वाहनों का भी ई-चालान किया गया।इस संबंध में एआरटीओ डा. दिलीप कुमार ने बताया कि सप्ताह वाहन जागरुकता अभियान चलाया गया है। यह अभियान एक माह तक चलता रहेगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















