Homeबहराइचकेडीसी में सम्पन्न हुआ मतगणना कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण

केडीसी में सम्पन्न हुआ मतगणना कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण

केडीसी में सम्पन्न हुआ मतगणना कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण

अब्दुल शाहिद
बहराइच। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के मतगणना कार्य को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं सुव्यस्थित ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से नियुक्त किये गये मतगणना पर्यवेक्षक, माइक्रो आब्जर्वर व मतगणना सहायक का प्रथम प्रशिक्षण स्व. ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय के निर्धारित कक्षों में सम्पन्न हुआ।

प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र ने कहा कि मतों की गणना का कार्य अत्यन्त महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी कार्मिक पूरी शालीनता, धैर्य एवं संयम का परिचय देते हुए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार गणना का कार्य सम्पन्न करायेंगे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कोई भी मतगणना कार्मिक मतगणना पण्डाल के अन्दर मोबाइल, इलेक्ट्रानिक डिवाइस, ज्वलनशील पदार्थ इत्यादि लेकर नहीं जायेगा। सभी कार्मिक अनुशासन में रहेंगे तथा कोई ऐसा कार्य नहीं करेंगे जिससे किसी दूसरे व्यक्ति को उनकी गतिविधियों के बारे में शंका पैदा हो। उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी होने के नाते उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सभी कार्मिक मतगणना कार्य को भी उसी खूबी के साथ पूरा करेंगे जिस प्रकार से उन्होंने मतदान के कार्य को सम्पादित कराया है।

जिलाधिकारी डा. चन्द्र ने सभी कार्मिकों को निर्देशित किया कि पूरी तरह से तटस्थ रहते हुए अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए पूरी सावधानी के साथ रिजल्ट शीट की प्रतियों को भरने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी लोग इस प्रकार से कार्य करेंगे जिससे पोलिंग एजेन्ट भी आपकी कार्यवाही से संतुष्ट हो जाएं। उन्होंने कहा कि मतगणना कार्य की शुचिता बनाये रखने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध किये गये हैं साथ ही पूरी प्रक्रिया कैमरे की निगरानी में रहेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि गणना जैसे चुनौतीपूर्ण कार्य के लिए जिले के अनुभवी और योग्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। सभी कार्मिक प्रशिक्षण कक्ष छोड़ने से पूर्व मतगणना की सम्पूर्ण प्रक्रिया तथा गणना से सम्बन्धित प्रपत्रों इत्यादि को भरने के सम्बन्ध में विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त कर लें, ताकि 10 मार्च को गणना करते समय कोई समस्या उत्पन्न न हो। कार्मिकों को निर्देश दिया कि सभी लोग निर्धारित तिथि को प्रातः 6 बजे तक मतगणना स्थल कृषि उत्पादन मण्डी समिति सलारपुर पहुॅच जायेंगे।

सभी कार्मिक मतगणना स्थल आते समय अपना परिचय पत्र साथ में जरूर लायेंगे। प्रशिक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, जिला विकास अधिकारी राजेश मिश्र व अन्य अधिकारियों द्वारा भी मतगणना कार्मिकों को मतगणना के बारे में तकनीकी, व्यवहारिक एवं आयोग के दिशा निर्देशों के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। इस अवसर पर पीडीडीआरडीए अनिल सिंह, अधिशासी अभियन्ता जल निगम सौरभ सुमन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार, प्रशिक्षु पीसीएस अमन देओल, रिटर्निंग आफिसर्स सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read