Homeआजमगढ़आर्केस्ट्रा में खुलकर हुआ असलहे का प्रदर्शन, वीडियो वायरल

आर्केस्ट्रा में खुलकर हुआ असलहे का प्रदर्शन, वीडियो वायरल

आर्केस्ट्रा में खुलकर हुआ असलहे का प्रदर्शन, वीडियो वायरल

बृजेन्द्र सिंह
सगड़ी, आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धुसवां गांव में वैवाहिक कार्यक्रम में असलहे के खुलकर प्रदर्शन के मामले में पुलिस अधीक्षक ने जीयनपुर पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। बताया गया कि बीती रात धुसवा गांव में सनोज यादव के घर पर उसकी बहन की बारात मऊ से आई थी। जहां पर बारातियों ने आर्केस्ट्रा के दौरान जमकर प्रदर्शन किया।

हद तो तब हो गई जब नर्तकी के डांस के दौरान मनबढ़ असलहे की नाल में रुपए डालकर नर्तकियों की तरफ अभद्रता और अश्लीलता के साथ उनको कैश दे रहे थे और साथ में खुलकर असलहे का प्रदर्शन भी कर रहे थे, इसका वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तुरंत पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस के संज्ञान में आते ही एसपी ने मामले में धारा 307 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करने का निर्देश जीयनपुर कोतवाली पुलिस को दिया। कप्तान ने साफ तौर पर कहा कि ऐसे अवांछित और उपद्रवियों से सख्ती से निपटा जाएगा। अब देखना है कि इन प्रदर्शन करने वाले मन बड़ो और दबंगों के ऊपर पुलिस कैसे कार्रवाई करती है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read