विद्यालय की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, एक बच्चा घायल
जयशंकर दूबे/रवि जायसवाल
जयसिंहपुर, सुल्तानपुर। स्ट्रैटम हाई अकैडमी जमोली कूरेभार स्कूल की मैजिक गाड़ी मिश्रौली रोड से पलिया की तरफ जा रही थी। अचानक बरेहता गांव के पास ड्राइवर चालक देव शंकर का संतुलन बिगड़ने से अनियंत्रित होकर मैजिक गाड़ी गड्ढे में पलट गई जिसमें 5 बच्चे सवार थे।

वहीं दूसरी तरफ राहगीरों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला गया जिसमें एक बच्चा घायल हो गया था। जिसको लेकर राहगीरों ने आनन-फानन में घायल बच्चे को इलाज करने के लिये अस्पताल भिजवाया गया जहां पर बच्चे का इलाज चल रहा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















