सुपरस्टार ऑफ लालगंज टैलेंट शो सीजन-2 का फिनाले सम्पन्न
तेजस टूडे सं.
मो. परवेज
लालगंज, रायबरेली। एम.जे. फिटनेस एकेडमी द्वारा डॉ. रिजवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में ‘सुपरस्टार ऑफ लालगंज टैलेंट शो सीजन-2’ का ग्रैंड फिनाले सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र के 80 प्रतिभागियों ने डांस, मॉडलिंग, सिंगिंग और एक्टिंग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम संयोजक एस.के. टाइगर ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण व कस्बाई क्षेत्र की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है, ताकि वे जनपद और प्रदेश का नाम रोशन कर सके। मुख्य अतिथि समाजसेवी मनोज द्विवेदी तथा विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता गुप्ता और दीपेन्द्र गुप्ता रहे। अतिथि के रूप में अताउर रहमान एवं गीतिका द्विवेदी उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में फिल्म अभिनेत्री कल्पना रावत, अभिनेता विकास कश्यप और सागर निर्मल शामिल रहे। विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डिम्पी तिवारी, जिकरा रहमान, नशरा रहमान, डॉ. सलीम, अमित सोनकर सहित गणमान्य लोग, अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।













