बहराइच में पीईटी परीक्षा सकुशल सम्पन्न, बराबर चक्रमण करते नजर आये डीएम—एसपी
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। परीक्षा नियंत्रक उ.प्र. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा 25 व 30 अक्टूबर एवं 1 नवम्बर को जनपद के 8 परीक्षा केन्द्रों पर दो-दो पालियों में आयोजित होने वाली प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पी.ई.टी.) की लिखित परीक्षा को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी, सुचितापूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से परीक्षा के प्रथम दिवस की प्रथम पाली में पूर्वान्ह 10 बजे से मध्यान्ह 12 बजे तक सम्पन्न होने वाली परीक्षा जिलाधिकारी राजेश पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्वत भ्रमणशील रहकर परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया।
अधिकारीद्वय ने परीक्षा केन्द्र महिला पीजी कालेज, महाराज सिंह इण्टर कालेज तथा पीएम श्री राजकीय इण्टर कालेज बहराइच का निरीक्षण कर नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से की गई व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया तथा मौके पर मौजूद सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा केन्द्र व्यवस्थापकों से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि 30 अक्टूबर एवं 1 नवम्बर को भी जनपद के 8 परीक्षा केन्द्रों पर दो-दो पालियों प्रथम पाली में पूर्वान्ह 10 बजे से मध्यान्ह 12 बजे तक तथा द्वितीय पॉली की परीक्षा अपरान्ह 3 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पी.ई.टी.) की लिखित परीक्षा सम्पन्न होगी।













