HomeTrending18 को होगा किसानों की समस्याओं का निस्तारण

18 को होगा किसानों की समस्याओं का निस्तारण

  • 18 को होगा किसानों की समस्याओं का निस्तारण

तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
हमीरपुर। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जनपद में माह नवंबर 2026 का किसान दिवस 18 नवंबर दिन बुधवार को विकास भवन स्थित कल्पवृक्ष सभागार कुछेछा में प्रातः 11 बजे से अपराह्न 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उप कृषि निदेशक प्रमोद कुमार ने बताया कि किसान दिवस में किसानों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण कराया जाएगा। साथ ही कृषि सहित अन्य संबंधित विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति रहेगी, ताकि किसानों की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने जनपद के समस्त कृषक भाइयों से अपील किया कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर किसान दिवस में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखें तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठायें।

 

 

 

 

Must Read