तपोभूमि प्रांगण में महिला मण्डल भवन से हुई चोरी

  • तपोभूमि प्रांगण में महिला मण्डल भवन से हुई चोरी

तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
सुमेरपुर, हमीरपुर। स्थानीय कस्बे में पुलिस की निष्क्रियता के चलते तपोभूमि प्रांगण में चोरियों का सिलसिला थम नहीं रहा है। अज्ञात चोरों ने तपोभूमि के महिला मंडल से बाउंड्रीवाल की रेलिंग पाइप, समरसेबल की केबिल एवं बिजली के केबिल काटकर ले गये। इसके पहले भी यहां से चोरों ने विद्युत पोल चोरी करने का प्रयास किया था। तपोभूमि के महंत ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
तपोभूमि आश्रम के महंत सुखानंद महाराज ने पुलिस को दी गई तहरीर में अवगत कराया कि दीपावली की रात अज्ञात चोरों ने पीएचसी के बगल में स्थित महिला मंडल भवन की बाउंड्रीवाल की जाली रेलिंग काटकर अंदर घुस गए और यहां लगे समरसेबल की केबिल, बिजली कनेक्शन की केबल आदि काट कर ले गए। इसके पूर्व सुंदरीकरण के लिए नगर पंचायत द्वारा लगाया गया विद्युत पोल की चोरी का प्रयास किया गया था। वहीं पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा पौधों में लगाए गए लोहे के दो ट्री गार्ड चोरी कर ले गये हैं।
बता दें कि शाम होते ही तपोभूमि प्रांगण में अराजक तत्वों का जमावड़ा लगने लगता है। पुलिस के गायब रहने से यहां देर रात तक यह लोग जमा रहते हैं और मौका पाकर चोरी की वारदातें करके गायब हो जाते हैं। फैक्ट्री चौकी इंचार्ज अंकित बैसला ने बताया कि गश्त लगाई जा रही है। चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा किया जाएगा।