भारतीय जन औषधि का हुआ शुभारम्भ

तेजस टूडे सं.
संतोष सिंह
महराजगंज, रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा आयोग के जिलाध्यक्ष व निवर्तमान मंडल अध्यक्ष महराजगंज सूर्य प्रकाश वर्मा ने नगर के रायबरेली रोड पर हीरो एजेंसी के सामने निकट भारतीय स्टेट बैंक के पास प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि का शुभारंभ किया। शुभारंभ में भारतीय जनता पार्टी की दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं तो वहीं अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। प्रतिष्ठान का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर राजा राकेश प्रताप सिंह, रामलाल अकेला, सत्येंद्र प्रताप सिंह, दिनेश सिंह राठौर, जन्मेजय सिंह, राधेश्याम सोनी, अमित श्रीवास्तव, प्रभात साहू, सुनील सिंह, जय नारायण वर्मा, डॉ. अनिल भारद्वाज, डॉ. पीयूष, डॉ. संजय राय, कमल श्रीवास्तव, शिवाकांत तिवारी, विजय धीमान, विनीत वैश्य, लक्ष्मीशंकर श्रीवास्तव, सुधा अवस्थी, पंकज श्रीवास्तव, राघवेंद्र सिंह, विद्यासागर अवस्थी, शिवशंकर शुक्ला, भारत लाल सोनी, विमल रस्तोगी, सुधीर वर्मा, घनश्याम चौरसिया, अधिशासी अधिकारी राम आशीष वर्मा, जमुना बाबू, रामचंद्र बाबू, सभासद नूरुल हसन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।







