वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की हुई मौत
तेजस टूडे ब्यूरो
अश्विनी सैनी
उन्नाव। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत परियर-बिठूर पुल पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक किसान की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गये जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल रहा।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान राकेश (47) पुत्र रघुराज निवासी ग्राम सदमपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राकेश खेती-किसानी के साथ सब्जी बेचने का काम करते थे। रोजाना की तरह बुधवार को भी कानपुर के बिठूर क्षेत्र में सब्जी बेचने गए थे। वह बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान परियर-बिठूर पुल पर किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राकेश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी अनीता, चार बेटियां संगीता, विनीता, गीता और सोनम तथा दो बेटे आशीष और मनीष को छोड़ गए हैं। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी मुख्य रूप से राकेश के कंधों पर ही थी। उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों के अनुसार राकेश मेहनती और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे तथा सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। सफीपुर पुलिस ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



