HomeTrendingआगामी खरीफ मौसम में उर्वरक की कालाबाजारी सहित अन्य उत्पादों की टैगिंग...

आगामी खरीफ मौसम में उर्वरक की कालाबाजारी सहित अन्य उत्पादों की टैगिंग पर होगी कार्यवाही

  • आगामी खरीफ मौसम में उर्वरक की कालाबाजारी सहित अन्य उत्पादों की टैगिंग पर होगी कार्यवाही

तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप सिंह
प्रतापगढ़। जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि जनपद में आगामी खरीफ मौसम में किसान किसी भी प्रकार की कमी की आशंका से घबराकर अभी से उर्वरक (यूरिया, डीएपी, पोटाश आदि) का पूर्व-संचय या स्टॉक न करें। प्रशासन द्वारा समय पर पर्याप्त मात्रा में गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराना शासन एवं कृषि विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी उर्वरक विक्रेता सुनिश्चित करेंगे कि कृषकों को उनकी खतौनी के अनुरूप ही उर्वरक का वितरण किया जाए। बिना खतौनी अथवा कम दस्तावेज पर अधिक उर्वरक देना प्रतिबंधित रहेगा। इसी क्रम में जनपद के समस्त थोक एवं फुटकर उर्वरक विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश जारी किए जाते हैं कि उर्वरकों का विक्रय निर्धारित दरों पर ही किया जाए तथा किसी भी दशा में उर्वरकों के साथ अन्य उत्पादों की टैगिंग न की जाय।
उन्होंने जनपद के सभी उर्वरक विक्रेताओ को निर्देशित किया है कि प्रत्येक विक्रेता को अपने दुकान पर स्पष्ट रूप से रेट बोर्ड (उर्वरक के दरें) तथा स्टॉक बोर्ड (उपलब्ध स्टॉक की विवरण) अवश्य लगाना होगा। आने वाले उर्वरकों की मात्रा तथा उसका विवरण स्टॉक रजिस्टर में लगातार एवं नियमित रूप से दर्ज करना अनिवार्य होगा। बेचे गए उर्वरकों का पूरा ब्यौरा (किसान का नाम, पता, मात्रा, फोन नम्बर एवं तिथि आदि) सेल रजिस्टर में अवश्य अंकित करना होगा। यह अंकन कार्य कभी भी बाधित नहीं होना चाहिए। सभी रजिस्टरों को अघतन रखना अनिवार्य है खरीफ मौसम में धान, मक्का एवं दलहनी फसलों की बुवाई के समय उर्वरकों की मांग बढ़ जाती है। उर्वरकों के साथ जबरदस्ती अन्य उत्पादों की टैगिंग दुकानदार द्वारा की जाने की स्थिति में इसकी लिखित सूचना जिला कृषि अधिकारी कार्यालय अथवा दूरभाष नम्बर 7839882339 एवं 9793096573 पर दर्ज करा सकते हैं जिससे संबन्धित विक्रेता के विस्द दंडात्मक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। किसानों से अपील है कि वे खरीफ सीजन की फसलों की आवश्यकता के अनुरूप ही उर्वरक खरीदें। खरीदते समय बिल अवश्य लें। यदि आपको किसी उर्वरक की गुणवत्ता पर संदेह है तो नजदीकी कृषि कर्मचारी या जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में इसकी सूचना दें।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read