कृषक जागरूकता गोष्ठी व प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

कृषक जागरूकता गोष्ठी व प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

अमित त्रिवेदी
हरदोई। जनपद में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम योजना, प्रमोशन आफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फार इनसीटू मैनेजमेन्ट आफ काप रेज्ड्यू योजनान्तर्गत एवं सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजनान्तर्गत विकास खण्ड स्तरीय कृषक जागरूकता गोष्ठी/प्रदर्शनी का आयोजन विकास खण्ड भरखनी में किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सवायजपुर के प्रतिनिधि रजनीश त्रिपाठी ने गोष्ठी का शुभारम्भ किया। साथ ही किसानों को सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुये कहा कि किसान भाई सम्बन्धित विभागों में सम्पर्क कर योजनाओं का लाभ उठाये। डा० नन्द किशोर उप कृषि निदेशक ने किसानों को किसान सम्मान निधि योजना के बारे बताते किसानों से आग्रह किया कि सभी किसान भाई अपनी ई केवाईसी अवश्य करा लें जिससे उन्हें सूचारूप से पीएम किसान योजना का लाभ प्राप्त होता रहे। उन्होंने किसानों से अपील किया कि वह अपने खेतो में फसल अवशेष (पराली) को न जलाये, बल्कि फसल अवशेष/पराली को नजदीकी गौशालाओं में पराली दो खाद लो योजनान्तर्गत अपनी पराली को देकर गोबर की खाद प्राप्त करे। उपरोक्त की तरह विकास खण्ड शाहाबाद में गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि त्रिरूपरेश मिश्रा, ब्लाक प्रमुख, शाहाबाद ने गोष्ठी का शुभारम्भ किया। ब्लाक प्रमुख ने किसानों से अपील किया कि फसल अवशेष/पराली कदापि न जलाये। फसल अवशेो/पराली जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है तथा खेत में मौजूद केचुए मर जाते हैं। फसलों की पैदावार कम हो जाती है। किसान भाई प्राकृति खेती अवश्य करें। उन्होंने किसानों से कहा कि अपनी मिट्टी की जांच अवश्क कराये तथा संतुलित मात्रा उवर्रक का प्रयोग करें। उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी द्वारा किसानों को कृषि विभाग के सभी योजनाओं की विस्तृत जानाकरी दी। उपरोक्त कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक, नन्द किशोर, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, सदर विनीत कुमार, सलाहकार, रा०खास०मि० प्रेम चन्द्र कुशवाहा सहित कृषि विभाग अन्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला