महिला बीट कर्मचारी हुईं प्रशिक्षित, एडीसीपी ने दिया टिप्स

महिला बीट कर्मचारी हुईं प्रशिक्षित, एडीसीपी ने दिया टिप्स

अतुल राय
वाराणसी। एडीसीपी महिला अपराध के नेतृत्व में शनिवार को यातायात सभागार में महिला बिट महिला हेल्प डेस्क नशा मुक्ति व ट्रांसजेंडर से संबंधित मीटिंग का आयोजन हुआ। बैठक में एडीसीपी महिला और अपराध ममता रानी ने एंटी रोमियो टीम के समस्त कर्मचारियों को बताया कि वह नियमित तौर पर स्कूलों—कॉलेजों में जाकर छात्राओं को गुड टच बैड टच के बारे में गहनता से जानकारी दें। साथ ही सरकार द्वारा चलाए जा रहे टोल फ्री नंबर के बारे में भी जानकारी दें। एडीसीपी महिला और अपराध ममता रानी ने कहा कि कमिश्नरेट वाराणसी की पुलिस महिला अपराध संबंधित मामलों में हम काफी गंभीर है। जीरो टॉलरेंस नीति के तहत हम समस्त प्रकरण को निस्तारित कर रहे हैं। किसी भी दशा में महिला अपराध संबंधित मामलों में हीला—हवाली बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला