शिब्ली नेशनल इण्टर कॉलेज में विदाई समारोह का हुआ आयोजन
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज में विद्यालय के सेवानिवृत शिक्षक एहसान अहमद एवं सेवानिवृत कर्मचारी अनवार जी का विदाई समारोह धूमधाम से मनाया गया। उक्त शिक्षक एवं कर्मचारी का प्रबन्धक मिर्जा महसूजुर्रहमान बेग साहब ने अगवस्त्रम पहनाकर स्वागत किया। प्रधानाचार्य जैद नूरुल्लाह साहब ने उपहार भेंट किया। इस अवसर पर संगठन मंत्री रेयाज अहमद ने माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया। अबरार अहमद सेवानिवृत अध्यापक ने बोलते हुए पेंशन की उपयोगिता पर प्रकाश डाला तथा एनपीएस से आच्छादित शिक्षक एवं कर्मचारियो को पुरानी पेंशन की लड़ाई में शामिल होने का आहवान किया। इस अवसर पर प्रबन्धक ने उक्त शिक्षक एवं कर्मचारी के सेवाकाल का विशेष उल्लेख किया। कार्यक्रम का संचालन भी तारिक एजाज, सहायक अध्यापक ने किया तथा सेवानिवृत्त शिक्षक एवं कर्मचारियों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर परवेज अहमद, वसीम अख्तर, अशोक कुमार गोड, श्रीमती रेहाना यासमीन, मोहम्मद खालिद, रुखसार अहमद आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










