HomeTrendingतेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, हुई मौत

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, हुई मौत

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, हुई मौत

सुबोध कुमार
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी के थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का एक बार फिर कहर देखने को मिला जिसमें अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक पर सवार तीन युवकों को रौंद दिया जिससे उनकी घटनास्थल पर ही तीनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं ट्रक घटना को अंजाम देकर आगे पलट गया। ट्रक पलटते ही ट्रक चालक व परिचालक घटनास्थल से भाग गए। जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दर्दनाक सड़क हादसा बरनाहल थाना क्षेत्र के इकहरा प्राथमिक विद्यालय के पास हुआ है। जानकारी के अनुसार थाना बरनाहल क्षेत्र के गाँव दिहुली निवासी मोहम्मद हसन के घर उनके रिश्तेदार आये थे। सभी बुलेट पर सवार होकर किसी काम से बरनाहल गए थे। बाइक पर मोहम्मद कैफ पुत्र मोहम्मद हसन (उम्र 18 साल) निवासी ग्राम देहुली थाना बरनाहल मैनपुरी, मोहम्मद आमिर पुत्र शकील खान (उम्र 20 वर्ष ) निवासी जाटवपुरी थाना रसूलपुर जनपद फिरोजाबाद, मोहम्मद सैफ पुत्र मोहम्मद असलम निवासी मोहम्मद गंज थाना रसूलपुर जनपद फिरोजाबाद बैठे थे। तभी पीछे से आए अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने उनको जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार तीनों युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि एक्सीडेंट करने के बाद बेकाबू हुआ ट्रक आगे जाकर नाले में पलट गया ट्रक में मक्का भारी हुयी हुयी थी। ट्रक पलटते ही ट्रक चालक और उसका सह चालक मौका पाकर कहीं फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जैसे ही शव देखा कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read