प्रधान सहायक प्रदीप का हुआ विदाई समारोह
तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। प्रदीप कुमार सिंह प्रधान सहायक चकबन्दी विभाग का विदाई समारोह आजमगढ़ के समस्त चकबन्दी परिवार के सदस्यों द्वारा बड़े धूमधाम से नेहरूहाल के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लालता प्रसाद अहिरवार बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी तथा संचालन विवेक श्रीवास्तव सहायक चकबन्दी अधिकारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनिल कुमार पाण्डेय उप सचालक चकबन्दी आजमगढ़ तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में रामप्रवेश सिंह ब.अ.च. उपस्थित थे। कार्यक्रम में चकबन्दी विभाग आजमगढ़ के समस्त कर्मचारी व अधिकारी द्वारा प्रदीप कुमार सिंह को अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह आदि देकर सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गयी। कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में चकबन्दी अधिकारी संघ के महामंत्री राधेश्याम वर्मा द्वारा प्रदीप कुमार सिंह द्वारा सेवाकाल में किये गये कार्यों की सराहना की गयी। सत्येन्द्र मिश्रा पूर्व मंत्री प्रा.क्षे.मि. कर्मचारी संघ द्वारा अपने उद्वबोधन में प्रदीप कुमार सिंह को एक अनुशासित कर्मचारी बताया। उन्होंने कहा कि समय से आना व अपने दायित्वों को निर्वहन समय से पूर्ण करना यह इनकी विशेषता रही है। मुख्य अतिथि द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि प्रदीप कुमार सिंह एक अनुशासित व कर्मठ कर्मचारी के रूप में रहे। उन्होंने अपने अधिकारियों का हमेशा सम्मान किया है। कार्यक्रम में राहुल पाल मंत्री प्रा.क्षे.मि. कर्मचारी संघ व अभिषेक श्रीवास्तव पूर्व अध्यक्ष प्रा.क्षे.मि. कर्मचारी संघ प्रदीप दूबे शेषनाथ राम, रामबहादुर, धीरज सिंह, देवीदत्त दूबे, संजय चौहान, मालती, पूजा, सुबाष, सत्येन्द्र चौबे, शुभम, दुर्गेश आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA
a









