अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की हुई मौत

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की हुई मौत

सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के खोखापुर गांव के पास हुआ हादसा
तेजस टूडे ब्यूरो
अश्वनी सैनी
उन्नाव। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के पावा परियर मार्ग पर गुरुवार शाम खोखापुर गांव के सामने अज्ञात वाहन के बाइक में टक्कर मारने से किसान की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वह खरीददारी करने के बाद अपने घर जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर गांव के रहने वाले भीखा का छत्तीस वर्षीय बेटा उमेश किसानी का काम करता था। गुरुवार दोपहर बाइक से सफीपुर बाजार में खरीदारी करने गया था। गुरुवार शाम करीब छह बजे वापस घर आ रहा था। तभी पावा परियर मार्ग पर खोखापुर गांव के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह बाइक समेत खंती में गिर गया। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। जानकारी पर भतीजा सविनय पुत्र शिव कुमार मौके पर पहुंचा और जख्मी अवस्था में उसे पावा स्थित निजी अस्पताल में पहुंचाया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रात करीब दस बजे भतीजे सविनय उसे इमर्जेंसी वार्ड पहुंचाया। जहां ईएमओ डॉक्टर आशीष सक्सेना ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर हेड कांस्टेबल राजीव कुमार ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बेटे की मौत से मां कमला, पत्नी माया, बेटी खुशी, बेटा प्रिंश तथा भाई शिवकुमार व श्यामू रो रोकर आहत होते रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

 

a